फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gaddhe men duba masoom

अब नगला गूूजर में गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Mon, 05 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 05 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
रास्ते से गुजरे लोगों ने शव उतराता देखकर मां को सूचना दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

ग्राम नगला गूजर निवासी किसान महावीर शुक्रवार को बाहर गया हुआ था। शुक्रवार को करीब ढाई बजे उसकी पत्नी खेत पर घास काटने गई। उसके साथ उसका सात वर्षीय पुत्र राजवंश ने गया। ओमवती घास काटने खेत में चली गई। इसी बीच राजवंश मेढ़ पर खेलने लगा।


खेत के पास मिट्टी खनन से बने गहरे गड्ढ़ों में पानी भरा हुआ है। खेलते समय राजवंश किसी तरह इन तालाबनुमा गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। लेकिन, इसकी भनक उसकी मां को नहीं लगी। करीब पंद्रह मिनट बाद राजवंश का शव उतराता देख उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसकी मां को जानकारी दी। मां ओमवती बेटे का शव देखकर वह बेहोश हो गई। थोड़ी ही देर में आसपास खेतो पर काम कर रहे ग्रामीण भी वहां आ गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस को देे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed