फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fury among women over MP's statement, demanded action

सांसद के दिए बयान पर महिलाओं में रोष, कार्रवाई की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fury among women over MP's statement, demanded action
संभल। संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के लड़कियों की शादी पर दिए बयान पर महिलाओं में रोष है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। इसके लिए संभल में शंकर चौराहे पर संभल सीओ को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि डा. बर्क ने महिलाओं के लिए अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी की है, जो निंदनीय है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को बयान दिया था कि लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 न की जाए। वह इस कानून का विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष ही रहनी चाहिए। क्योंकि उनका मानना है कि शादी की उम्र बढ़ाए जाने से कुछ लड़कियां गलत रास्ते पर जा सकती हैं। सांसद बर्क के इस बयान से उबाल आ गया। जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी इस बयान के विरोध में उतर आई।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सदस्य पुष्पलता पाल और जिलाध्यक्ष राखी सिरोही संभल पहुंचीं। शंकर चौराहे पर डा. शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही संभल सीओ जितेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान जिला महामंत्री मोक्षिका शर्मा, नगर अध्यक्ष निधि शर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद का पुतला फूंकने के अंदेशे में दो घंटे तक चली जद्दोजहद
संभल। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क का पुतला फूंकने के अंदेशे में शनिवार को पुलिस और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के बीच दो घंटे तक जद्दोजहद चली।

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी चंदौसी से संभल पहुंची थीं और पुलिस को अंदेशा था कि यह महिलाएं कहीं पुतला न फूंक दें। इसी अंदेशे के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, संभल कोतवाली और हयातनगर थाने की फोर्स के साथ चंदौसी चौराहे पर मुस्तैद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की कार चंदौसी चौराहे के नजदीक पहुंची तो पुलिस ने रोक लिया, लेकिन महिला मोर्चा की पदाधिकारी शंकर चौराहे पर जद्दोजहद कर पहुंच गईं और सीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed