{"_id":"626997ae33f60b2a333117d5","slug":"friend-had-killed-the-mason-due-to-illicit-relationship-chandausi-news-mbd4262018103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के चलते दोस्त ने की थी राजमिस्त्री की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध के चलते दोस्त ने की थी राजमिस्त्री की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई के राजमिस्त्री का शव हत्या करके रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया है। पूछताछ में दोस्त की भाभी से अवैध संबंध होने के कारण हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को घटना का खुलासा करने की बात कही है।
सोमवार की सुबह चंदौसी में अलीगढ़-चंदौसी रेलवे ट्रैक पर अजीमगंज के पास बहजोई के नई बस्ती निवासी राजमिस्त्री विनोद कुमार का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे तथा हाथ-पैर बंधे थे। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने थाने में तहरीर देकर उसके दोस्त व दोस्त के साथी पर हत्या का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। बुधवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में दोस्त ने हत्या किए जाने की बात कबूल की है। बताया कि विनोद के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे। कई बार समझाया पर नहीं माना। रविवार की रात पड़ोस में बरात आई थी। वहां से दोस्त व उसका साथी विनोद को साथ लेकर चंदौसी आ गए और रास्ते में कई जगह शराब पी। इसके बाद हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था। ताकि हत्या हादसा लगे। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में लगी है।
मृतक के पिता की तहरीर पर मृतक के दोस्त व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोस्त से पूछताछ चल रही है। गुरुवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मुकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी