{"_id":"57474b0e4f1c1b6072690ee2","slug":"friend-die-in-firing-bridegroom-take-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से दोस्त की मौत हुई तो दूल्हे ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से दोस्त की मौत हुई तो दूल्हे ने खाया जहर
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 27 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली थाना क्षेत्र के ततारपुर रोड की मढ़ैया गांव में गुरुवार को हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दोस्त की गोली लगने से मौत हो गई तो सदमे मंे आए दूल्हे ने जहर खा लिया। पुलिस गांव गई थी लेकिन युवक के परिवार वालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस लौट आई, कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। ततारपुर रोड की मढ़ैया गांव निवासी दयाराम के पुत्र समरपाल की लग्न आई थी। लग्न चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग हुई।
पास में ही खड़े सतपाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र राजबहादुर शास्त्री को गोली लग गई। परिवार वाले उसे उपचार के लिए आनन फानन में अमरोहा के अस्पताल ले गए। अमरोहा से राजबहादुर शास्त्री को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राजबहादुर शास्त्री ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर समरपाल को जब पता लगा कि हर्ष फायरिंग में सतपाल की जान चली गई उसे जान देने का प्रयास किया।
कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर संभल के निजी अस्पताल पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन वहां पर राजबहादुर के परिवार वालों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।