फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fraud arrest in train

एसी कोच में रौब झाड़ते पकड़ा गया ठग

Tue, 11 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 11 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
fraud arrest in train
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
दरोगा बनकर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच में रौब झाड़ते लखनऊ के एक बीएससी के छात्र को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी को शक है कि, वह ट्रेनों में ठगी करता है। शक होने पर टीटीई की सूचना पर चंदौसी स्टेशन पर तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। टीटीई की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के पास से पुलिसकर्मियों जैसी यूनिफार्म बरामद की गई है।
विज्ञापन

   
 लखनऊ के रश्मिखंड निवासी आयुष वर्मा (19)पुत्र महेश पाल वर्मा लखनऊ से हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस में सवार हुआ। एसी कोच में दरोगा बनकर अपना रौब झाड़ने लगा। वह पुलिसकर्मियों जैसी यूनिफार्म पहने हुए था। यात्रियों को संदेह हुआ तो टीटीई को सूचना दे दी।
विज्ञापन


 आयुुष वर्मा ने इसको भांपा तो अपनी यूनिफार्म उतार दी। टीटीई ने यात्रियों की शिकायत पर पूछताछ की तो उसे भी संदेह हो गया। इस पर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई तो चंदौसी जीआरपी ने ट्रेन के कोच से नटवरलाल आयुष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से यूनिफार्म बरामद हुई है। टीटीई राजेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र पर ट्रेन में ठगी का आरोप है
-कंट्रोल की सूचना पर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच से बीएससी के छात्र आयुष वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक वर्दी मिली है। इन पर ट्रेन में यात्रियों से ठगी करने का आरोप है।    -रामकुंवर सिंह, थानाध्यक्ष, जीआरपी।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed