अनवी की न जाती जान अगर पूरा होता ये काम: बारिश में नहा रही चार साल की बच्ची नाले में डूबी, उतराता मिला शव
अनवी की मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि बेटी सुबह सोकर उठने के बाद नाश्ता कर मोहल्ले के बच्चों के साथ बरसात में खेलने के लिए गई थी। करीब 10 मीटर लंबे कच्चे नाले की गहराई काफी है। यदि यह नाला कच्चा नहीं होता तो शायद बेटी बच सकती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के संभल स्थित सरायतरीन हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कमंगर में मंगलवार की सुबह 8.30 बजे पिंटू की चार वर्षीय बेटी अनवी कच्चे नाले में डूब गई। करीब एक घंटे बाद शव उतराता हुआ मिला। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और अनवी को उठाकर निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की।
चिकित्सक ने बताया कि पेट में पानी भरने से मौत की आशंका है। गांव लहरा कमंगर निवासी मां कंचन देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8:30 बजे तेज बारिश आई थी। मोहल्ले के बच्चों के साथ बेटी भी खेलने के लिए निकल गई। पानी के तेज बहाव में बेटी नाली में गिर गई। बरसात बंद होने के बाद मोहल्ले के बच्चों ने बेटी के शव को पानी में उतराता हुआ देखा।
मजदूर पेशा पिता का कहना है कि ग्राम पंचायत के कच्चे नाले से ही उनकी बेटी की जान गई है। उनकी दो बेटी और एक बेटे में अनवी सबसे छोटी थी। परिवार ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
अनवी की मां बोली-नाले का निर्माण होता नहीं जाती बेटी की जान
अनवी की मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि बेटी सुबह सोकर उठने के बाद नाश्ता कर मोहल्ले के बच्चों के साथ बरसात में खेलने के लिए गई थी। करीब 10 मीटर लंबे कच्चे नाले की गहराई काफी है। यदि यह नाला कच्चा नहीं होता तो शायद बेटी बच सकती थी क्योंकि कच्चा होने के कारण नाले की गहराई करीब छह फीट या उससे ज्यादा हो गई है। जल निकासी भी इस नाले से हो नहीं पा रही है। तमाम घरों के सामने जलभराव की स्थिति बनी हुई है।