{"_id":"63dc0c5e48e40d3d3e5ba680","slug":"four-thousand-seats-for-admission-under-rte-in-private-schools-chandausi-news-mbd455089660-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए करीब चार हजार सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए करीब चार हजार सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत संभल जिले के निजी स्कूलों में करीब चार हजार सीटों पर प्रवेश होना है। प्रवेश प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू हो रही है तथा निशुल्क शिक्षा के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
शिक्षा सत्र 2023-24 में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए करीब चार हजार सीट हैं।
इन सीटो पर प्रवेश के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए तीन चरणों में व्यवस्था की गई है। पहले चरण में छह फरवरी से 28 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे। एक मार्च से दस मार्च तक बेसिक शिक्षा अधिकारी इन आवेदनों का सत्यापन करेंगे।
12 मार्च को पहली लॉटरी होगी। लॉटरी में आने वाले बच्चों को चार अप्रैल तक प्रवेश हर हाल में लेना होगा। द्वितीय चरण में अभिभावक 14 मार्च से छह अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। उनका सत्यापन सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक होगाद्घ 19 अप्रैल को लाटरी में चयनित बच्चों को 28 अप्रैल तक प्रवेश लेना होगा। तीसरे चरण के लिए आवेदन 20 अप्रैल से 12 मई तक होंगे। 12 मई से 23 मई तक उनका सत्यापन होगा।