फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four stray animals died after being hit by Sadbhavna Express

सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार गोवंशीय पशुओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four stray animals died after being hit by Sadbhavna Express
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गुमथल रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर चार छुट्टा पशुओं की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर जेसीबी से गड्ढा खोदकर छुट्टा पशुओं के शवों को दबा दिया गया। आनंद विहार से सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की रात 8.50 बजे गुमथल से चंदौसी की ओर जा रही थी। तभी गुमथल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर भ्रमण कर रहे चार छुट्टा पशु ट्रेन की चपेट में आ गए थे। जिसमें एक सांड़ रेलवे ट्रैक पर कट गया तथा तीन इंजन से टकराकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

पशु के टकराने से रेलवे ट्रैक के पास लगा रेलवे सिंग्नल भी उखड़ गया। रात में चालक ने हादसे की सूचना गुमथल रेलवे स्टेशन पर दी। इसके बाद रात में जीआरपी के जवानों ने पहुंच रेलवे ट्रैक से पशु के अवशेष हटाए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने तीन छुट्टा पशुओं के शव रेलवे ट्रैक के आसपास पड़े देखे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। मंगलवार की दोपहर मौके पर एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर चारों छुट्टा पशुओं के शवों को दबा दिया गया। साथ ही उखड़े रेलवे सिंग्नल को दोबारा सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed