फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four people fell ill after consuming buckwheat flour in Sambhal

जहरीली मिलावट: कुट्टू के आटे से बना भोजन करने के बाद एक परिवार के चार लोगों की बिगड़ी हालत, सभी को हुई ये परेशानी

Sun, 10 Apr 2022 08:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला/चंदौसी(संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, बबराला/चंदौसी(संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Apr 2022 08:31 PM IST
सार

संभल में कुट्टू के आटे से बने भोजन का सेवन करने के बाद चार लोग बीमार पड़ गए। मामले को लेकर जिले के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी का कहना है कि नवरात्रि के दौरान चेकिंग अभियान चलाया गया था। बबराला में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Four people fell ill after consuming buckwheat flour in Sambhal
कुट्टू का आटा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबराला में चैत्र नवरात्र की नवमी को कुट्टू के आटे का फलाहार खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त लगने पर उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। जिले में पहले भी 24 लोग कुट्टू के आटे का फलाहार खाने से बीमार हो चुके हैं।

विज्ञापन


बबराला की लेखपाल कालोनी में महेश कुमार अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते हैं। परिवार के सदस्यों ने नवरात्र के व्रत रखे थे। रविवार को भी नवमी का व्रत था। उनका बेटा पास में से ही किराना की दुकान से कुट्टू के आटे का पैकेट लेकर आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे कुट्टू के आटे की कचौड़ी बनाकर सभी सदस्यों ने खाई थी।
विज्ञापन


इसके करीब दो घंटे के बाद सभी को बैचेनी महसूस होने लगी। शरीर में गर्माहट के बाद उल्टी, दस्त शुरू हो गए। महेश की पत्नी व तीन अन्य सदस्यों की हालत बिगड़ गई। महेश ने सभी को बबराला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं। हालांकि रोगियों को कमजोरी अभी भी महसूस हो रही है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि आटे का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी 24 लोग हो चुके बीमार
संभल चंदौसी में चैत्रीय नवरात्र के दौरान कुट्टे के आटे का फलाहार खाने से 24 लोग बीमार हो चुके हैं। गांव धनारी में पहले नवरात्र की शाम को कुट्टू के आटे का फलाहार खाया था। रविवार की सुबह उठने पर दो परिवार के 13 लोगों को उल्टी, दस्त, कमजोरी, चक्कर की शिकायत हुई थी और सभी बीमार पड़ गए थे। रविवार की सुबह ही गुन्नौर क्षेत्र के गांव बाघऊ में भी कुट्टू के आटे का फलाहार खाने से दो परिवार के 11 लोग बीमार पड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed