{"_id":"6004992b8ebc3e34062443f3","slug":"four-injured-in-road-accident-sambhal-news-mbd3764933171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकराई, दो महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकराई, दो महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव परियावली में कार गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के टुकड़े हो गए। वहीं दूसरी ओर कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
रविवार की सुबह 11 बजे करीब गांव परियावली में अचानक मुख्य मार्ग पर आए गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से कार टकरा गई। इसमें बिजनौर निवासी नईम, निजामुद्दीन, गुलिस्ता व जैनुल घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार लोग संभल के एक हकीम से दवाई लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव परियावली पहुंचे तो गन्ने से भरा ट्रैक्टर लिंक मार्ग से संभल-असमोली मार्ग पर आ गया।
कोहरे के चलते कार चालक कंट्रोल नहीं कर सका और कार ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के टुकड़े हो गए और कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को संभल जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।