{"_id":"60c0fc4b8ebc3e00d551ef5c","slug":"four-girls-drowned-in-ganga-three-rescued-sambhal-news-mbd391693067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने गईं चार किशोरियां गंगा में डूबीं, तीन को बचाया , एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी करने गईं चार किशोरियां गंगा में डूबीं, तीन को बचाया , एक की तलाश जारी
विज्ञापन
संभल/गवां। मजदूरी करने के दौरान गर्मी लगने पर गंगा में नहाने गईं चार किशोरियां डूब गईं। इसमें तीन किशोरियों को तो बचा लिया गया लेकिन चौथी किशोरी बह गई। उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई है लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस गुरुवार की सुबह पीएसी के जवानों को बुलाकर तलाश कराएगी।
बुधवार की दोपहर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर डांडा गंगा घाट पर चार किशोरियां नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। इसमें गांव मुटैना गिरधारी निवासी तमन्ना (16) पुत्री अली सेन, शाहजहां (17) पुत्री जाकिर, नाजरीन (17) पुत्री यासीन और नेहा (16) पुत्री लियाकत डूब गईं। तमन्ना, शाहजहां और नाजरीन को तो गांव निवासी भूरे ने गंगा से बाहर निकाल लिया लेकिन नेहा का पता नहीं चला।
हादसा उस समय हुआ जब यह किशोरियां गांव निवासी अन्य लोगों के साथ गांव मौलनपुर निवासी मुकेश के खेत में मजदूरी करने के लिए गई थीं। दोपहर करीब एक बजे भोजन करने के बाद चारों किशोरियां गंगा में नहाने के लिए चली गईं। इस दौरान भूरे भी साथ गए थे। नहाते समय अचानक चारों किशोरियां गहरे पानी में पहुंची तो डूबने लगीं। भूरे ने शोर मचाया और किशोरियों को बचाने के लिए गंगा में कूद गया। तीन किशोरियों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन नेहा बह गई।
विज्ञापन
रजपुरा थाने के उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव मुटैना गिरधारी से 14 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। चार किशोरियां डूब गई थीं। तीन किशोरियों को बचा लिया गया लेकिन एक किशोर का पता नहीं चल रहा है। गोताखोरों से तलाश कराई है लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को पीएसी के जवान बुलाकर तलाश कराई जाएगी। वहीं डूबी किशोरी की मां अफरोज ने बताया कि तीन बेटी व दो बेटों में दूसरे नंबर की थी नेहा और परिवार की आर्थिक स्थित कमजोर होने के चलते मजदूरी करती थी। नहाते समय बह गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।