{"_id":"616733ddc68f8b501d43891d","slug":"four-die-of-fever-in-sambhal-dengue-confirmed-in-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : संभल में बुखार से चार की मौत, तीन में डेंगू की पुष्टि, अब सफाई पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : संभल में बुखार से चार की मौत, तीन में डेंगू की पुष्टि, अब सफाई पर जोर
Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/मढ़न
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/मढ़न
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:00 AM IST
सार
मलेरिया, टाइफाइड और वायरल बुखार की चपेट में आए मरीजों की भी चिंता बढ़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में डेंगू के साथ-साथ बुखार ने तेजी से पैर फैलाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जिले में जहां तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई वहीं एक किशोरी सहित चार लोगों की मौत बुखार से हो गई। इन चारों की डेंगू की जांच नहीं कराई गई थी, लिहाजा यह साफ नहीं है कि उनको डेंगू था या नहीं।
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को खानपुर खुम्मार गांव में चार साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच करने पहुंची थी। जहां पर गांव की एक युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं जिला अस्पताल में हुई जांच में गुन्नौर के एक युवक और महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 15 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। मढ़न तहसील के गांव सीडल माफी निवासी 13 वर्षीय छात्रा की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा कस्बा सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी किशोर की बुखार से मौत हो गई। वहीं संभल के सरायतरीन निवासी 17 वर्षीय किशोरी समेत दो लोगों की बुखार से उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। सभी की डेंगू की
विज्ञापन
जांच नहीं हो पाई थी।
जहां डेंगू से पीड़ित मरीज मिले हैं वहां शिविर लगवाए जाएंगे और बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कराई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को फिलहाल सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पर ध्यान करना चाहिए।
-डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल।