{"_id":"68c87f597e2d88262d012af0","slug":"four-children-were-bitten-by-dogs-while-playing-outside-their-homes-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126978-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कुत्तों ने घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कुत्तों ने घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों को काटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे कुत्तों के हमले में घायल बच्चे। संवाद
संभल। हयातनगर क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार को खूंखार कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे चार मासूमों पर हमला करते हुए काटकर लहूलुहान कर दिया।
परिजनों ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बच्चों का उपचार शुरू किया। परिजनों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
सोमवार को दोपहर के वक्त गांव नसीरपुर में आशिया (6), गांव आढ़ौल में कुसुम (4), आरती (5), अरसान (6) घरों से बाहर खेल रहे थे। तभी खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने चारों बच्चों को काटकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचने पर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी तरह कुत्तों को भगाया। जिसके बाद परिजन चारों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने बच्चों का उपचार शुरू किया।
परिजनों ने कहा कि गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक है। अगर प्रशासन ने जल्द ही आवारा कुत्तों को नहीं पकड़वाया तो दहशत का माहौल बनेगा। डर के चलते बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाएंगे। परिजनों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।