फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Found three bags full of bovine animal meat

गोवंशीय पशु के मांस से भरे तीन बैग मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Found three bags full of bovine animal meat
संभल। बहजोई पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे सिहोरी गांव के नजदीक गोवंशीय पशु के मांस से भरे तीन बैग कब्जे में लिए हैं, जिसमें 1.70 क्विंटल मांस है। मौके से दो बाइकें भी पुलिस को मिली हैं। पुलिस ने इन्हें भी कब्जे में लिया है। अंदेशा है कि पशु तस्करों ने छुट्टा गोवंश पशुओं को पकड़कर उनकी हत्या की और मीट को बेचने के लिए बैग में पैक किया होगा। कोई आहट होने पर आरोपी फरार हो गए होंगे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी के नजदीक शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पवांसा चंदौसी मार्ग पर दो बाइक और तीन बैग में गोवंश पशु के मांस से भरे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पवांसा चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर दो बाइक, दो हेलमेट और तीन बैग में गोवंशीय पशु का मांस भरा हुआ था। पुलिस कब्जे में लेकर पवांसा पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में तमाम छुट्टा गोवंश पशु घूम रहे हैं। गोकशी करने वाले आरोपियों ने मौका देखकर पीली सरसों के खेत में गोवंश पशु का कटान किया है। आरोपियों की बाइक पर पीली सरसों के फूल लगे हुए हैं। पवांसा पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने पवांसा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज गौतम को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टर नीरज गौतम ने बताया है कि यह गोवंश पशु का ही मांस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवांसा-चंदौसी मार्ग पर तीन बैग में गोवंश पशु का मांस और दो बाइक मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर चौकी प्रभारी को भेजकर बाइक और मांस को बरामद कर पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच पड़ताल के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विकास सक्सेना, बहजोई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed