फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Former cabinet Bijendrapal Singh Yadav passed away

Sambhal: पूर्व कैबिनेट बिजेंद्रपाल सिंह यादव का निधन, काफी समय से थे बीमार

Fri, 25 Nov 2022 03:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Nov 2022 03:19 PM IST
सार

बिजेंद्र पाल सिंह यादव बहजोई क्षेत्र के गांव फरीदपुर कुशल के रहने वाले थे। 74 साल की आयु में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। मुरादाबाद से उनका शव पैतृक गांव फरीदपुर कुशल लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Former cabinet Bijendrapal Singh Yadav passed away
बिजेंद्रपाल सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री व असमोली से सपा विधायक के पिता बिजेंद्रपाल सिंह का लंबी बीमारी के चलते मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन से सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बिजेंद्र पाल सिंह यादव बहजोई क्षेत्र के गांव फरीदपुर कुशल के रहने वाले थे। 74 साल की आयु में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। मुरादाबाद से उनका शव पैतृक गांव फरीदपुर कुशल लाया जा रहा है। उनकी बेटी पिंकी यादव भी सपा में हैं और असमोली विधानसभा सीट से पिछली तीन बार से लगातार विधायक हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी राजनीति सफर की शुरूआत कांग्रेस के साथ की थी। 1980 में कांग्रेस के टिकट से सांसद बने थे। इसके बाद 1984 में बहजोई विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 1987 में दोबारा कांग्रेस के टिकट पर जीते और मंत्री बनाए गए। 1991 में फिर से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। 1995 में वह कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे और 1996 का विधानसभा चुनाव बहजोई सीट से सपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed