फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   For the first time, the disabled and the elderly will get the facility of voting through ballot paper sitting at home.

पहली बार दिव्यांग और बुजुर्गों को घर बैठ बैलेट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the disabled and the elderly will get the facility of voting through ballot paper sitting at home.
चंदौसी। दिव्यांग व 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ है, तो अब की बार वह घर बैठे ही लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले सकते हैं और पोस्टल बैलेट पेपर से अपने मताधिकार कर प्रयोग कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पहली बार दिव्यांग व बुजर्गों को यह सुविधा दी है। इसके लिए दिव्यांग व बुजुर्गों को आग्रह पत्र यानी 12डी फार्म भरना होगा। जिला निर्वाचन टीम ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

संभल जनपद में 8,780 दिव्यांग और 23,903 बुजुर्ग (80 साल से अधिक आयु) मतदाता हैं। काफी संख्या में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता चलने फिर में असमर्थ होने के कारण मतदान से वंचित रह जाते थे। निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का काम किया है। आयोग के निर्देश के अनुसार पहली बार इन मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा भी रहेगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। चार विधानसभाओं में चार टीमें बनाई गईं हैं। यह टीमें मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट की सुविधा की जानकारी देंगी। यदि दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ है और घर बैठे मतदान करना चाहते हैं तो उनका एक आग्रह पत्र यानी 12डी फार्म भरा जाएगा। सर्वे में लगी टीमें ऐसे मतदाताओं को सूचीबद्ध कर रही हैं, ताकि उन्हें घर बैठे पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन

आरओ रहेंगे नोडल अधिकारी
विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए बनाए गए आरओ (रिटर्निंग आफिसर) को ही पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान के लिए नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। नोडल अधिकारी निर्वाचन विभाग के सर्वे की सूची में शामिल दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पर ही पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध कराएंगे। अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर मतदाता डाक के माध्यम से पोस्टल बैलेट पेपर को निर्वाचन विभाग के कार्यालय भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा दिव्यांग 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता
चंदौसी 2393 5728
असमोली 1593 7147
संभल 1181 6716
गुन्नौर 3613 4312
कुल 8780 23903
दिव्यांग व 80 साल से अधिक आयु के मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं जाना चाहते अथवा जाने में असमर्थ हैं तो ऐसे मतदाताओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं के बीएलओ घर-घर जाकर उनका फार्म भरेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उनके आग्रह पत्र पर घर ही पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह घर बैठे ही मतदान कर सकेंगे।
कमलेश कुमार अवस्थी, अपर जिला मजिस्ट्रेट, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed