{"_id":"61a3e12e63e6c808381cbc8c","slug":"food-security-team-raided-petha-factories-gave-notice-chandausi-news-mbd4109527128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने पेठा फैक्टरियों पर मारा छापा, नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने पेठा फैक्टरियों पर मारा छापा, नोटिस दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ गुलडेहरा रोड व आरआरके स्कूल के पास तीन फैक्टिरियों पर छापा मारा। एक फैक्टरी से दो नमूने लिए तथा दो फैक्टरी पर अस्वच्छता वातावरण में पेठा निर्माण होने पर उनका पंजीकरण निलंबित कर दिया। एक फैक्टरी बिना लाइसेंस व पंजीकरण के चलती मिली।
रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी ने टीम के साथ गुलडेहरा रोड पर रूपम वार्ष्णेय की पेठा फैक्टरी पर छापा मारा। बगैर लाइसेंस व पंजीकरण के पेठा का निर्माण होता मिला। निर्माणशाला से मिठाई व सेफोलाइट (केमिकल) के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। इसके बाद टीम ने आरआरके स्कूल के निकट स्थित रूपम पेठा भंडार व श्री नारायण ट्रेडर्स नामक पेठा निर्माणाशाला पर गए।
यहां अस्वच्छ वातावरण में पेठा निर्माण किए जाने के कारण इनका पंजीकरण निलंबित करके व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही पंजीकरण निलंबन अवधि में निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए। इसी स्थान पर सुभाष पेठा भंडार का बगैर लाइसेंस व पंजीकरण व्यवसाय करने के कारण चालान किया गया। साथ ही पेठा कारोबारी को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। टीम में महेश कुमार शामिल रहे।