{"_id":"56eda9f04f1c1b1d658b4eef","slug":"food-poisioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से सात की तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से सात की तबियत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रजपुरा
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
food poisoning
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में शनिवार को फूड प्वाइजनिंग से सात लोगों की हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि खाने में कीटनाशक पहुंचने से सभी की हालत खराब हुई है। शिकार हुए लोगों को गंभीर अवस्था में कस्बा गवां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अमरोहा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना कोतवाली हसनपुर के गांव भैंसरोली निवासी मुकेश, धर्मपाल, जगपाल, लेखराज, सुरेश, सतीश व थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव बहीखेड़ा निवासी राजपाल ने थाना क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित गांव मुबारिजपुर में खरबूज व तरबूज की फसल बोई है।
उन्होंने अपने रहने के लिए वहीं तंबू लगा रखे हैं। बताते हैं कि शनिवार की सुबह उन्होंने फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया था। कार्य समाप्त के बाद वहीं खाना तैयार हुआ तो सभी खाना खाने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर में सभी की हालत बिगड़ने लगी। वहां मौजूद अन्य साथियों ने ग्रामीणों की मदद से उनको कस्बा गवां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को अमरोहा रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार कीटनाशक के छिड़काव के दौरान किसी तरह से वहां रखे आटे में भी कीटनाशक पहुंच गई। हालांकि सभी की हालत सही बताई गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।