{"_id":"61f97db077c80c4b94188bcf","slug":"flying-squad-caught-cash-of-more-than-two-lakhs-sambhal-news-mbd4176819145","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ता ने दो लाख से अधिक का कैश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ता ने दो लाख से अधिक का कैश पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़नदस्ता ने दो लाख से अधिक का कैश पकड़ा
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद रोड पर उड़नदस्ता ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता ने दो वाहनों से दो लाख रुपयों से ज्यादा की नकदी पकड़ ली। पूछताछ करने पर युवक कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। इसके बाद नकदी को जब्त कर लिया गया।
मंगलवार को संभल-मुरादाबाद रोड स्थित सिरसी-मिलक चेक पोस्ट पर उड़नदस्ता ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मैजिक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें से एक लाख 19 हजार सात सौ 20 रुपये की नकदी बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर के गांव महमूदपुर तिगरी निवासी मुर्तजा बताया। उड़नदस्ता ने कैश से संबंधित कागजात मांग तो तो युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर काश को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं टीम ने दूसरे वाहन से 95 हजार रुपये बरामद किए हैं।
उड़नदस्ता ने पकड़ी ढाई लाख रुपये की नकदी
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। थाना क्षेत्र के बिचेटा चौराहे पर उड़नदस्ता व पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान कार से ढाई लाख की नकदी बरामद की।
कार स्वामी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बिलारी से बिल्सी जा रहे थे। जानकारी करने पर नकदी पुस्तक भंडार की दुकान की बताई गई। मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, एसआई प्रमोद कुमार के अनुसार, बिलारी निवासी धर्मेंद्र कुमार के पास से मिली ढाई लाख की नकदी के बारे में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसलिए अग्रिम कार्रवाई करते हुए नकदी को कोषागार में जमाया कराया गया है। साथ ही कार में लगा हूटर हटवाया गया।