{"_id":"5b69fc4a4f1c1b9e3e8b5cf5","slug":"flower-of-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की राह पर बरसाए अमन के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की राह पर बरसाए अमन के फूल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों का फूलों से स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग। -
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीत में सांप्रदायिक विवादों और दंगों की वजह से संभल संवेदनशील रहा है, लेकिन अब संभल की पहचान बदल रही है। संभल में मंगलवार को कांवड़ियों की राह में मुसलमानों ने अमन के फूल बरसाए हैं। ऐसा तब हुआ है जब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद मुस्लिम युवाओं ने उत्साह दिखाया और संभल-जोया मार्ग पर कांवड़ियों के स्वागत शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार को किया था।
मंगलवार को दोपहर जब कांवड़ियों के जत्थे गढ़ मुक्तेश्वर से जल भरी कांवड़ लेकर आए तो उन पर पुष्पवर्षा की गई। मुसलमानों ने उन्हें अपने हाथों से जलपान कराया। मुस्लिम युवाओं ने कहा कि वह सांप्रदायिक सौहार्द की पहल तो पहले भी कर सकते थे, लेकिन इस वर्ष इस पहल का श्रेय जिला प्रशासन को जाता है जिसने उन्हें प्रेरित किया। कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में कामिल, कादिर, शकील, इफ्तेखार, जमाल, बन्नू, केश, इकराम, मेराज, राजेंद्र, लक्की गुप्ता, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।