फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flood water crisis continues as villages have reduced slightly

Sambhal News: गांवों में मामूली रूप से घटा बाढ़ का पानी पर संकट बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Flood water crisis continues as villages have reduced slightly
जुनावई क्षेत्र के गांव तोतापुर में बाढ़ के पानी में डूबी गन्ने की फसल।
जुनावई(संभल)। नरौरा बैराज पर गंगा उफान भर रही है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 178.765 मीटर के करीब ही है। हालांकि रविवार को गंगा का जलस्तर शनिवार की अपेक्षा .22 मीटर घटकर 178.36 मीटर हो गया। वहीं गंगा तट के ग्रामों में बाढ़ का पानी मामूली तौर पर कम होने के साथ ही बाढ़ का संकट बरकरार है। जुनावई के गांव रघुपुर पुख्ता, बझांगी समेत कई गांव की सड़कों पर दो फीट तक पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं बाढ़ को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण ब्लाक जुनावई क्षेत्र रघुपुर पुख्ता, मैंगरा, सांलिग की मड़इया, नरुपुरा की मड़इयां, भावरू की मड़इयां, बझांगी, तोतापुर, उदिया नगला सहित आठ गांव बांध के अंदर बसे हुए होने से बाढ़ का पानी बझांगी गांव में कल्याण सिंह ओ उदयवीर सहित दो घरों में घुस गया है। जबकि आठों गांव पानी से घिर गए थे। वहीं बांध के अंदर किसानों की बाजरा, उड़द, अरबी मक्का, गन्ना फसलें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में एक माह से पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को मध्य रात्रि से जलस्तर करीब आधा फीट तक घटने के कारण गांव में गलियारों में भी एक से दो फीट तक पानी रह गया है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

---------

गंगा का जलस्तर में कुछ गिरावट आई है। इससे गंगा तटीय ग्रामों में भी पानी घटने लगा है। वहीं बाढ़ को लेकर हर संभव निगरानी रखी जा रही है।
-अवधेश कुमार, एसडीएम गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed