{"_id":"62a254cad76ce955a11cf82e","slug":"five-youths-drowned-while-bathing-at-sakra-ghat-two-died-one-was-sought-two-were-saved-chandausi-news-mbd4309252108","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकरा घाट पर स्नान करते पांच युवक बहे, दो की मौत, एक की तलाश, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकरा घाट पर स्नान करते पांच युवक बहे, दो की मौत, एक की तलाश, दो को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई(संभल)। साकरा घाट पर स्नान करते हुए गाजियाबाद से गांव आये पांच युवक गंगा में बह गए। दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया। एक युवक की अभी तलाश जारी है। गंगा में बहा युवक गाजियाबाद का रहने वाला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डूबकर मरने वाले दोनों युवक भी जिला बदायूं के रहने वाले हैं।
जिला बदायूं थाना जरीफरनगर के गांव केरई निवासी महीपाल, हरिसिंह व अन्य युवक गाजियाबाद में सब्जी बेचने का काम करते हैं। महीपाल सिंह, हरि सिंह के साथ गाजियाबाद निवासी उनका दोस्त विष्णु उर्फ मिस्त्री भी गंगा दशहरा पर गांव आया था। गांव केरई से संभल जनपद के बॉर्डर पर स्थित साकरा घाट गंगा पर दशहरा स्नान के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे। गंगा में नहाते समय महीपाल का भाई प्रमोद, हरि सिंह, भगीरथ, प्रदीप व गाजियाबाद निवासी उनका साथी विष्णु उर्फ मिस्त्री गहरे पानी में जाने पर बह गए। उन्हें बहता देखकर वहां स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। गांव केरई निवासी तेजपाल और गजेंद्र सिंह ने किनारे पर डूबते हुए भगीरथ, प्रदीप को बचा लिया। अन्य युवकों के बहने पर घाट पर तैनात गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों ने गंगा में बहते हरि सिंह (22), प्रमोद (20) को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। जबकि विष्णु (23) का कोई पता नहीं चला। बेहोशी की हालत में हरि सिंह व प्रमोद को सीमावर्ती अलीगढ़ जनपद की सीएचसी सर्रा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोताखोरों ने विष्णु की गंगा में चार घंटे तक तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। युवकों की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।