फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five named in the case of assault by taking the youth hostage

युवक को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पांच नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five named in the case of assault by taking the youth hostage
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पांच नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला प्रेमी-प्रेमिका के बीच का है। खेत में फसल की रखवाली करने के दौरान प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मिल रहे थे, जिन पर लोगों की नजर पड़ गई थी। जिस पर युवक की धुनाई की गई। हालांकि युवती पक्ष के लोगों ने भी छेड़छाड़ की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पास के गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। बुधवार को युवती जंगल में फसल की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान युवक खेत पर पहुंच गया और प्रेमी युगल एक साथ बैठे हुए थे। उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक को पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। फिर युवक को लेकर घर चले और परिजनों को सूचना दी गई। इस बीच युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके बेटे को घर में बंद करके मारा पीटा गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, बाद में युवती पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि बंधक बनाकर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें रिहासत, रिसालत, तपशीर, जीशान, शमशीर नामजद आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed