फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five lakh rupees were withdrawn from the accounts of three customers

तीन ग्राहकों के खातों से पांच लाख रुपये निकले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees were withdrawn from the accounts of three customers
संभल। एक बैंक शाखा के तीन ग्राहकों के खाते से पांच लाख रुपये निकले। इसकी जानकारी खाताधारकों को हुई तो हड़कंप मच गया। बैंक शाखा के प्रबंधक को अवगत कराया है। बैंक कर्मचारी छानबीन में जुट गए हैं। खाता धारकों ने ठगी होने का आरोप लगाया है। हयातनगर थाना क्षेत्र गांव सारंगपुर निवासी क्रांति देवी के खाते से 65 हजार, संजय के खाते से 3.70 लाख रुपये और गंगासरन के खाते से 50 हजार रुपये खाते से निकले हैं। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी गई। खाता धारकों का कहना है कि शाखा प्रबंधक ने रुपये कैसे गायब हुए इसकी जानकारी नहीं दी है। जांच कराने की बात कहकर टाल दिया। खाताधारक संजय का कहना है कि लगभग बीस दिन पहले शाखा में एक कर्मचारी ने किसी दस्तावेज पर अंगूठा लगवाया था। वहीं, शाखा प्रबंधक से इस मामले में जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed