फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five arrested including the main accused in the murder of a laborer

Sambhal News: मजदूर की हत्या में मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five arrested including the main accused in the murder of a laborer
संभल के जुनावई थाने में पुलिस गिरफ्त में योगेश के हत्यारोपी। स्रोत पुलिस
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसों के लेनदेन के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया।थाना क्षेत्र के गांव नगला अजमेरी गांव के योगेश उर्फ दुर्गेश अपने भाई भुवनेश के साथ गांव के मजदूरों की मदद से मिक्सचर मशीन से लिंटर डालने का काम करता था। वहीं सोमवार रात में बबराला के रहने वाले बंटी के मकान का लिंटर डालने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर गुन्नौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ढाय गांव के रहने वाले ठेकेदार श्रीनिवास से विवाद होने लगा।
विज्ञापन

श्रीनिवास ने कहा कि दो दिन पहले तुम लोगों ने गुन्नौर में थाने के पीछे इकबाल के मकान पर सही लिंटर नहीं डाला था। उस काम का कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। मजदूरों ने 112 पुलिस को मौके पर बुलाकर मदद मांगी। 112 पुलिस ने थाना बबराला पुलिस के एक सिपाही विनीत कुमार को बुला लिया। सिपाही विनीत कुमार और 112 पुलिस के दो सिपाही सहित तीन सिपाही ट्रैक्टर में लगी मिक्सर मशीन के साथ मजदूरों को गुन्नौर थाना क्षेत्र के सैंजना मुस्लिम गांव तक छोड़ कर लौट गए।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के बाद रसूलपुर ढाय के रहने ठेकेदार श्रीनिवास ने अपने साथियों को बुलाकर मजदूरों के ट्रैक्टर को सैंजना मुस्लिम गांव निकलते ही घेरना शुरू कर दिया। सभी हमलावर हाथों में लाठी-डंडे तथा लोहे की सरिया और अवैध असलहा सहित आदि हथियार से लैस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जुनावई कस्बे के बस स्टैंड के निकट प्रथमा ग्रामीण बैंक के सामने बाइक आगे खड़ी कर मिक्सचर मशीन ट्रैक्टर को रुकवा लिया गया। हमलावरोंं ने योगेश उर्फ दुर्गेश कुमार को ट्रैक्टर से नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों व सरिया से जमकर पीटा। चालक धर्मवीर तुरंत ट्रैक्टर लेकर जुनावई थाने में पहुंचा और उसने थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल योगेश को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान योगेश की मौत हो गई। वहीं पोते योगेश के वियोग में की दादी अनारो देवी ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के पिता कर्रु की ओर से गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर ढाय के रहने वाले श्रीनिवास, गुड्डू, सुभाष, राजेश, संतोष, विनोद, जयपाल सहित सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
बुधवार की सुबह थाना जुनावई पुलिस ने नरौरा रोड ईसमपुर तिराहे से मुख्य आरोपी श्रीनिवास, सुभाष, गड्डू, राजेश संतोष सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चार डंडे व एक सरिया बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं इस कार्य में सहयोग करने वाली टीम में थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी के साथ क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव, एसआई पंकज बालियान, संदीप कुमार, संजय कुमार शामिल हैं।

----------
पैसे के लेनदेन को लेकर मजदूरों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed