फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Firing on tandoor over a dispute over buying bread, six injured

तंदूर पर पहले रोटी खरीदने के विवाद में फायरिंग, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Firing on tandoor over a dispute over buying bread, six injured
संभल। तंदूर पर पहले रोटी खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें छह लोग हो गए। कैलादेवी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों पर नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात दोनों पक्षों के दो युवक तंदूर से रोटी खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान पहले रोटी खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार की सुबह इसी बात पर दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए और बात पथराव-फायरिंग तक पहुंच गई। फायरिंग करते हुए वीडियो भी सामने आई है। इसमें एक पक्ष लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग चुनावी रंजिश मानते हैं। विधानसभा चुनाव में आरोपी पक्ष के परिवार से एक व्यक्ति बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग शुक्रवार को बंदूक, तमंचे व लाठी-डंडे लेकर आए और विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में मतदान नहीं करने का आरोप लगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मुस्करान, बिलाल, निगार आलम, अरजान, मोहसिन को गोली लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के सुहैल का आरोप है कि आरोपी पक्ष पुरानी रंजिश मानता है। शुक्रवार को काफी लोग हथियार व लाठी-डंडे लेकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वह छर्रे लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है रिपोर्ट
कैलादेवी थाना पुलिस ने एक पक्ष के सुहैल की तहरीर के आधार पर गांव मूसापुर निवासी अलफैज, निगार, फुरकान, नदीम, माजिद, अल्लाह बक्श, मुर्तजा, इमरान, सलीम, रहीस, निगार आलम, बिलाल अहमद, मोहम्मद मोहसिन और मुस्कुरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के रजा हसन की तहरीर के आधार पर अनजार, अनसार, हाजी सत्तार, निसार, नेमातुल्ला, हाफिज रिजवान, तल्हा, सुहैल, अजीम, मोअज्जम, उवैस, सुऐब, मुरसलीम, जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर कैलादेवी थाने के दरोगा नरेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर 28 लोग नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटी खरीदने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग और पथराव किया गया था। यह दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।
चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed