{"_id":"4e16fb1e1ae97e921f44dbea431fe64a","slug":"firing-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक के सिर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक के सिर में लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक लग्न समारोह में हर्ष फायरिंग दौरान तमंचे से चली गोली दावत खा रहे युवक के सिर में जा लगी। अफरातफरी के बीच गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक अज्ञात रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा में सत्यराम के बेटे सुनील कुमार की लग्न आ रही थी। शनिवार रात लग्न की रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग छत पर खाना खा रहे थे। इस बीच नशे में एक युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली छत पर दावत खा रहे गांव के अमर सिंह (35) पुत्र केदार सिंह के सिर में जा लगी।
पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जिसे डॉक्टर रेफर कर दिया। जिसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि सत्यराम के रिश्तेदार के रूप में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।