फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire in shop and warehouse due to short circuit

शार्ट सर्किट से दुकान और गोदाम में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fire in shop and warehouse due to short circuit
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायतरीन के मोहल्ला शाहजीपुरा स्थित एक मकान में बने प्लास्टिक सामान के गोदाम और गिफ्ट आइटम की दुकान में शार्ट शर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया। बाल्टियां लेकर लोग आग बुझाने दौड़े। दमकल मौके पर पहुंची। करीब साढे़ तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने 25 लाख रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला शाहजीपुरा स्थित मनिहारों वाली गली में अदनान और सद्दाम का मकान है। दोनों रिश्ते में भाई हैं। मकान के नीचे ही सद्दाम की गिफ्त आइटम की दुकान है। वहीं अदनान का भी प्लास्टिक का गोदाम है। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे अदनान के गोदाम में शार्ट शर्किट से प्लास्टिक के सामान में आग लग गई। देखते-देखते आग पूरे मकान में फैल गई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सद्दाम की गिफ्ट आइटम की दुकान में भी आग पहुंच गई। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाल्टियां लेकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। करीब साढ़े पांच बजे आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया गया। दुकान स्वामी सद्दाम ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान, कपड़े के थैले छापने के उपकरण, टेंट का सामान समेत 25 लाख का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed