फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire Department notice to BR Hospital

बीआर हॉस्पिटल को फायर विभाग का नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire Department notice to BR Hospital
चंदौसी। बीआर हॉस्पिटल में अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने उसका निरीक्षण कर नोटिस दिया। नोटिस में बिल्डिंग के समीप रखे ट्रांसफार्मर और जीने के नीचे से मेडिकल स्टोर हटवाने के निर्देश दिए हैं। उधर अस्पताल में आग लगने के बाद शनिवार से मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आजाद रोड स्थित बीआर हॉस्पिटल की बिल्डिंग से सटे रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को शॉर्टसर्किट हो गया है। इससे बिल्डिंग की दीवार पर लगे प्लास्टिक के गमले में आग लग गई थी और आग अस्पताल में फैल गई थी। अग्निशमन विभाग ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। आग का कारण बिल्डिंग के नजदीक रखे ट्रांसफार्मर में शॉर्टसर्किट होना माना गया था। शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंदौसी की ओर से अस्पताल को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में अस्पताल की बिल्डिंग से दो मीटर की दूरी पर रखे ट्रांसफार्मर को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा कि जीने के नीचे संचालित मेडिकल को हटवाकर दूसरी जगह संचालित कराया जाए। आग से बचाव के मानक पूरे करने व संचालित फायर हाइड्रेंड लगवाने को कहा है। शनिवार से अस्पताल संचालक ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। अस्पताल के बाहर जले हुए शीशे को हटवाने व अन्य अवशेषों को हटाया गया।
विज्ञापन

-------
बीआर हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है। ट्रांसफार्मर को बिल्डिंग के पास से व मेडिकल को जीने के नीचे से हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed