{"_id":"62ba06aa32ae19696f742a2c","slug":"fire-broke-out-in-soy-warehouse-due-to-welding-spark-chandausi-news-mbd432813714","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोया गोदाम में बैल्डिंग की चिंगारी गिरने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोया गोदाम में बैल्डिंग की चिंगारी गिरने से लगी आग
विज्ञापन
चंदौसी के कैथल गेट पर आग लगने से जला सोया व नमकीन। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के कैथल गेट पर सोया व नमकीन के गोदाम की छत में टीनशेड लगाने के लिए वेल्डिंग करते समय चिंगारी गिरने से आग लग गई। इस दौरान आग से गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। हालांकि गोदाम मालिक व आसपास के लोगों की सक्रियता से दस मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के दौरान हड़कंप मचा था। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी की।
कैथल गेट से मेला ग्राउंड जाने वाले मार्ग पर दुष्यंत कुमार की सोया और नमकीन का गोदाम है। पहले इस स्थान पर पटाखा गोदाम हुआ करता था। पटाखा गोदाम को कैथल गांव स्थानांतरित कर वहां अब सोया और नमकीन रखे जाने लगा। सोमवार की सुबह गोदाम की छत पर पुरानी टीन हटाकर नई टीन लगाने का कार्य किया जा रहा था। टीन लगाने के लिए एंगल को जोड़ने के लिए वेल्डिंग की जा रही थी, तभी वेल्डिंग की चिंगारी सोया व नमकीन के पॉलिथीन पैकेट के ऊपर जा गिरी। इससे सोये की पॉलिथीन में आग पकड़ ली, देखते देखते प्लास्टिक धूं धूंकर जलने लगा, गोदाम से आग की लपट निकलने पर गोदाम मालिक और परिवार के लोग शोर मचाना शुरू किए। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। इसके बाद लोगों ने समर्सिबल व अग्निशमन यंत्र से दस मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग बुझने पर गोदाम मालिक दुष्यंत कुमार ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर तहसील से कानूनगो सतीश यादव व शहर लेखपाल दानवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी की। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग की घटना से उसे बारह हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
जिस गोदाम में आग लगी थी, वह पहले पटाखे का गोदाम था। हादसे के बाद शहर में पटाखा गोदाम में आग लगने की अफवाह फैल गई। पटाखा गोदाम में आग की अफवाह से कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पर वहां नमकीन व सोया गोदाम में आग लगने की बात जानकर वापस लौट गए।