{"_id":"662ed4b2775daea2a503ce24","slug":"fire-broke-out-due-to-leaking-cylinder-three-including-two-women-burnt-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110083-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, दो महिला समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, दो महिला समेत तीन झुलसे
Mon, 29 Apr 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में रविवार की सुबह करीब पांच बजे सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग से दो महिला समेत तीन लोग झुलस गए। निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। महिलाओं की हालत में सुधार है लेकिन युवक गंभीर रूप से झुलसा है। जिसका उपचार चल रहा है। आग से हुए इस हादसे में घर का सामान भी जल गया है।
गांव खिरनी मोहद्दीनपुर निवासी शामिन ने बताया कि उनके बेटे आबिद की बरात 30 अप्रैल को जानी है। रविवार की सुबह मेहमानों के लिए पकवान बन रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इसमें उनका दूसरा बेटा यामीन, चाची मुसरफी और शाहना झुलस गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक घरेलू सामान भी जल गया। पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ लाख रुपये का सामान जल गया है। जो लोग आग से झुलसे हैं उनका उपचार कराया गया है। यामीन की हालत गंभीर है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।