{"_id":"6838b419583aeb965a00c731","slug":"fire-breaks-out-in-wedding-house-grooms-brother-gets-burnt-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120412-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी के घर में लगी आग, दूल्हे का भाई झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी के घर में लगी आग, दूल्हे का भाई झुलसा
विज्ञापन
चंदौसी। मौलागढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे शादी के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। आग ने बाहर बनी दुकान में रखे पेट्रोल या डीजल के ड्रमों को भी चपेट में ले लिया जिससे आग और भड़क गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान एक के बाद एक हुए कई धमाकों ने आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में दूल्हे का बड़ा भाई झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी मौका मुआयना किया है। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौलागढ़ के शिव मंदिर रोड निवासी राजेश कुमार गौतम पुत्र स्व. बृजनंदन गौतम की घर के बाहर ही जनरल स्टोर की दुकान है। घर में उनके छोटे बेटे कुलदीप की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को बरात जानी थी। बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे करीब हल्दी की रस्म के बाद घर में मंडप की तैयारी चल रही थी। रसोई में गैस चूल्हे पर खाना भी बनाया जा रहा था। उसी समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग पकड़ ली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरातफरी मच गई। आग लगातार फैलती जा रही थी। जिससे घर के सभी लोग दौड़ कर घर से बाहर आ गए। शोर शराबा सुन कर पास पड़ोस के लोग आ गए और भीड़ लग गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते। आग ने घर के बाहर बनी दुकान में रखे पेट्रोल या डीजल के ड्रमों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग और विकराल रूप ले लिया। काले धुएं के साथ आग की लपटें दुकान से बाहर आने लगीं।
इसी बीच सिलिंडर में भी विस्फोट हो गया। लोगों ने पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बुझाने की कोशिश में कुलदीप का बड़ा भाई विवेक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक के बाद एक ड्रम में धमाके होते रहे और आग और फैलती गई। सूचना पाकर आधा घंटे बाद दमकल और पुलिस भी पहुंच गई। दमकल ने पानी की बौछार छोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दमकल के भी पसीने छूट गए। बहजोई और संभल से भी दमकल बुलानी पड़ी। एक हिस्से में आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर काटकर उसमें सुलग रही आग को भी बुझाया।
दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिवारवालों का कहना है कि आग से घर में रखा काफी सामान जल कर राख हो गया। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
नकली पेट्रोल व डीजल बनाने के शक में जांच शुरू
राजेश कुमार गौतम के घर में लगी आग पेट्रोल या डीजल के ड्रमों से आग और भी विकराल हो गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास भी फैल सकती थी। वहीं राजेश कुमार गुप्ता के मकान में बनी दुकान में पेट्रोल व डीजल से भरे ड्रम क्यों रखे थे। कहीं अवैध कारोबार तो नहीं चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सप्लाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं। इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि राजेश पहले जिस पेट्रोल पंप पर कार्य करते थे वहां भी पेट्रोल व डीजल के सैंपल लिए गए हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि जब तक वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझ चुकी थी। जमीन पर जो ज्वलनशील तरल पदार्थ पड़ा था। उसके तीन बोतलों में सैंपल लिए हैं। साथ ही बहजोई रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से भी पेट्रोल व डीजल के सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --
बाल-बाल बचे अनुज चौधरी और पुलिस कर्मी
जिस समय राजेश कुमार गोयल के घर के बाहर दुकान में पेट्रोल या डीजल के ड्रमों में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया था। तभी सीओ अनुज चौधरी डंडा लेकर दुकान के गेट पर चेक कर रहे थे। उसी समय अचानक से आग भड़क गई। आग का गुबार बाहर की ओर आया। जिससे सीओ पीछे की ओर दौड़े और बाल-बाल बच गए। वहीं साथ खड़े पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बचे। इस दौरान कई मीडिया कर्मी भी बाल-बाल बचे।
एसपी ने भी किया आग की घटना का मौका मुआयना
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। घटना की जानकारी ली। साथ ही घर में बनी दुकान में पेट्रोल या डीजल के ड्रम कैसे रखे थे। इसकी जांच करने के आदेश दिए दिए।