{"_id":"6998c184dc01aa43030fe84f","slug":"fire-breaks-out-in-container-carrying-chemical-drums-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132472-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: केमिकल के ड्रम लेकर जा रहे कंटेनर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: केमिकल के ड्रम लेकर जा रहे कंटेनर में लगी आग
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे केमिकल और कूलर की घास से भरे कंटेनर में आग लग गई। चालक का दावा है कि हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने पर आग लग गई थी लेकिन सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आग लगने की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ट्रक परिचालक तौफीक ने बताया कि कंटेनर में गजरौला से केमिकल के ड्रम लेकर हैदराबाद के लिए जा रहे थे। गांव मंगनपुर से कंटेनर में कूलर की घास भरी थी। आबाद वाली के नजदीक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंटेनर में आग लग गई। चालक कपिल ने बताया कि उनको आग लगने की जानकारी राहगीरों ने दी तो रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ढाबे पर कंटेनर खड़ाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
मुख्य मार्ग किनारे कंटेनर में आग लगने की सूचना पर संभल, चंदौसी, बहजोई और मुरादाबाद से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू रात नौ बजे पाया गया। चालक ने बताया कि कंटेनर से कुछ ही माल को सुरक्षित बचाया गया है। बाकी सारा माल जल गया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, कंटेनर में आग की घटना से संभल-मुरादाबाद मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने एक तरफ से यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना से यातायात प्रभावित हो गया था। माल का नुकसान हुआ है। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं।