{"_id":"5dfe70078ebc3e88195baf61","slug":"fir-on-mla-son-in-sambhal-matter-sambhal-news-mbd333658292","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में हुए बवाल रिपोर्ट दर्ज, सपा विधायक के बेटे भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में हुए बवाल रिपोर्ट दर्ज, सपा विधायक के बेटे भी नामजद
विज्ञापन
संभल में चौधरी सराय चौकी पर सपा जिलाध्यक्ष से वार्ता करते पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल में शुक्रवार को हुए बवाल में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल भी नाजमद हैं।
पहली रिपोर्ट कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने चंदौसी चौराहे पर हुए बवाल के सिलसिले में दर्ज कराई गई है। इसमें सपा विधायक के बेटे सुहेल इकबाल समेत 17 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ एकत्र करने का आरोप पुलिस ने लगाया है। दर्ज रिपोर्ट में यह आरोप भी है कि शुक्रवार को चंदौसी चौराहे पर सैकड़ों की भीड़ ने तोड़फोड़ की।
पुलिस पर पथराव और फायरिंग भी की गई। दूसरी एफआईआर धनारी के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने दर्ज कराई है जिसमें शंकर चौराहा पर तोड़फोड़ और पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है। सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि वह शंकर चौराहे पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान चमन सराय की ओर सैक़ड़ों की भीड़ आई जिसने पथराव के बाद फायरिंग की और सरकारी तथा गैर सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ की गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल थे।
तीसरा मामला बनियाठेर के प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने दर्ज कराया है। इसमें सुमन कुमार ने कहा कि वह पंजूसराय में बाल विद्या मंदिर के करीब तैनात थे। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एकत्र लोगों में कुछ लोग उग्र हो गए और इसके बाद पुलिस पर पथराव और फायरिंग का आरोप है। उनका कहना है कि उन्होंने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा था। इसमें नौ नामजद और 300-400 अज्ञात हैं।