फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight over protest against abuse at Chhadi fair, one injured

Sambhal News: छड़ी मेले में गाली के विरोध पर मारपीट, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fight over protest against abuse at Chhadi fair, one injured
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव चाचू नागल में शिव मंदिर पर अमावस्या के छड़ी मेले में कुश्ती के दौरान विवाद हो गया। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव चाचू नागल में लगे अमावस्या के छड़ी मेले में चाट पकौड़ी और घरेलू सामान की दुकानें लगी थीं। शाम को करीब छह बजे एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा। जिसका पड़ोसी मझरा के युवकों ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में गांव का महेश घायल हो गया। सूचना पर पुलिस आई तो युवक भाग गए। पुलिस ने महेश को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश ने कहा कि सूचना पर पुलिस को भेजा था। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, दंपती समेत तीन घायल

सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मखदुमपुर में घर के आगे बिजली का खंभा लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से दंपती घायल हो गए। इसकी शिकायत थाने में की गई, जहां से उन्हें उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि मखदूमपुर में गांव के किनारे जयविंदर वाल्मीकि का परिवार रहता है। सरकार की तरफ से उनके घर के आगे खंभा लगाने के लिए मिला है। शनिवार को उनके घर के आगे इस लगाने की तैयारी चल रही थी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके साथ ही गाली-गलौज की। आरोप है कि मारपीट में जयविंदर और उनकी पत्नी पूजा व लड़की सुमन घायल हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed