फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever patients increased due to change in weather

Sambhal News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increased due to change in weather
संभल। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में लगातार बदलाव से वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है।संभल जिले में 130 एमएम तक बारिश हो चुकी है। तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात के समय लोग पंखे और कूलर तक बंद कर रहे हैं। हालांकि चार दिन से बिगड़े मौसम का असर सेहत पर भी पड़ा है। बुधवार को 1122 मरीजों की ओपीडी जिला अस्पताल में हुई। इसमें 100 से ज्यादा मरीज बुखार के पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि बुखार के 20 मरीज हर दिन भर्ती करने पड़ रहे हैं। यह सभी बदलते मौसम से बीमार हुए हैं। मरीजों को बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान संक्रमित बीमारी फैलती है। इसलिए खान-पान में सावधानी जरूरी है। मौसम बदलने पर शर्ट जरूर पहनें और एसी व कूलर में न सोएं। इससे सेहत खराब नहीं होगी। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होती रही। हवाएं ठंडी महसूस हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed