फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fever fear in sambhal, hundred sick from fever

18 गांवों में बुखार का प्रकोप जारी, सैकड़ों बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
fever fear in sambhal, hundred sick from fever
संभल। असमोली क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में बुखार का प्रकोप है। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार है। इन बीमारों में ज्यादातर लोग बुखार से पीड़ित है। जिनका उपचार निजी अस्पताल और अपंजीकृत चिकित्सकों के माध्यम से कराया जा रहा है। एक दर्जन लोगों की बुखार से मौतें भी हो चुकी हैं। परिजनों की माने तो जो मौतें हुई हैं वह सभी बुखार से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा अलग है। वह बुखार से एक भी मौत होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग असमोली क्षेत्र के गांवों को बुखार के प्रकोप से निजात दिलाने में असफल साबित हुआ है। असमोली क्षेत्र के गांव मनोटा, शाहपुर डसर, रतुपुरा, मालपुर, गुमसानी, मढ़न, नरेटा मोहम्मदपुर, मंसूरपुर, डोंडी, सैंधरी, टांडा कोठी, रचेटा, ओबरी, मुबारकपुर बंद, बुकनाला सादात, राजा गालिबपुर, शहबाजपुर में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। इन सभी 18 गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से बीमार हैं। ज्यादातर मरीजों का उपचार निजी अस्पताल और अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिक पर चल रहा है।
विज्ञापन

यह मरीज अपना उपचार संभल, अमरोहा और मुरादाबाद के निजी अस्पतालों में करा रहे हैं। जो लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके परिजनों ने मंडलाई अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। उनमें सही उपचार नहीं मिल रहा। खून के नमूने लेकर चले जाते हैं लेकिन रिपोर्ट क्या आई इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। इसलिए घबराकर लोग निजी अस्पताल या अपंजीकृत चिकित्सकों का सहारा ले रहे हैं।
इन गांवों में हुई इतनी मौतें
गांव- मौतें
मुबारकपुर बंद- तीन
राजा गालिबपुर- चार
तलवार- दो
बाबूखेड़ा- एक
बुकनाला सादात- एक
ओबरी- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed