फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever: 20 patients admitted in district hospital, samples of 100 sent for testing

बुखार : जिला अस्पताल में 20 मरीज भर्ती, सौ की जांच के लिए सैंपल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Fever: 20 patients admitted in district hospital, samples of 100 sent for testing
संभल जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज। संवाद
संभल। संभल में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल में बुखार के 20 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को भी ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जांच के बाद सौ बुखार पीड़ित मिले। अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि अगर बुखार के मरीज बढ़े तो जहां भी जगह मिलेगी, वहां बेड लगाकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

मौसम का बदलाव होने की वजह से सबसे ज्यादा बुखार फैल रहा है। बुखार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक दे चुका है। बुखार से पीड़ित मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। पंजीकरण कक्ष से लेकर डॉक्टरों के कक्षों में मरीज खड़े थे। डॉक्टरों ने भी मरीजों को देखकर इलाज शुरू किया तो दवा वितरण कक्ष भी कई मरीज कतार में खड़े नजर आए।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि दोपहर एक बजे तक अस्पताल में 157 मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके थे, इनमें करीब 100 बुखार से पीड़ित मरीज थे। अस्पताल के वार्डों में कई बेडों पर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा था। ओपीडी के समय दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ अस्पताल में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने कहा कि डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड की व्यवस्था है। बुखार के मरीज आ रहे हैं तो उन्हें अन्य वार्डों में भी भर्ती कर रहे हैं। अस्पताल में फिलहाल 35 बेड की व्यवस्था है। अगर मरीज बढ़ेंगे तो जहां भी जगह मिलेगी, वहीं पर बेड लगाकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed