फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fear of killing zombies found in the farm of saidpur jaskoli village

सैदपुर जसकोली गांव के खेत में मिली लाश, हत्या का अंदेशा

Thu, 14 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 14 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fear of killing zombies found in the farm of saidpur jaskoli village
असमोली के गांव खेत में मिले शव की जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली के जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खेत पर काम रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकौली निवासी एक किसान के खेत लाश पड़ी थी। बुधवार की दोपहर को किसान, परिवार के सदस्यों के साथ ईख की छिलाई कर रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ता किसी व्यक्ति के पैर को मुंह में लेकर जाते हुए दिखा। जब यह बात ग्रामीणों को पता लगी तो भीड़ जमा हो गई। खेत पर पड़े शव को देखने के लिए लोग आते रहे लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव पहुंच गए। युवक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर शव को मोर्चरी रखवा दिया गया है। युवक के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि शव तो क्षत विक्षत हो गया। कुछ हिस्से जानवर खा गए लेकिन कपड़ो से शिनाख्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed