{"_id":"5f63c1b28ebc3e981c5a2024","slug":"father-death-in-road-accident-son-injured-sambhal-news-mbd362985674","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के संभल-जोया मार्ग पर गांव मनोटा के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों पिता-पुत्र किसी काम से जोया जा रहे थे। गुरुवार को गांव मनोटा निवासी नवाब (65) पुत्र बशीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मृतक का बेटा इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा उस समय हुआ जब पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से अमरोहा जिले के जोया जा रहे थे। जैसे ही गांव मनोटा से निकले तो पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पता उपचार के लिए भेजा। उपचार को जाते समय नवाब की मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।