{"_id":"63afe04349acb13e0f5e5130","slug":"father-dead-and-son-injured-in-road-accident-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: अनियंत्रित कैंटर ने बाप-बेटे को रौंदा, एक की मौत, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: अनियंत्रित कैंटर ने बाप-बेटे को रौंदा, एक की मौत, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
Sat, 31 Dec 2022 12:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:40 PM IST
सार
बबराला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सर्वेश (62) बंसल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अमन बंसल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल के रजपुरा में बबराला-गवां मार्ग पर पहिया निकलने के बाद अनियंत्रित हुई कैंटर ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंद दिया। इसमें बबराला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सर्वेश (62) बंसल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अमन बंसल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद कैंटर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
बबराला के मोहल्ला शिवपूरी निवासी सर्वेश बंसल रजपुरा थाना इलाके के गवां कस्बे में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार को सर्वेश बंसल अपने बेटे अमन की बाइक पर सवार होकर सुबह आठ बजे करीब गवां जाने के लिए निकले। जब वह बबराला गवां मार्ग पर सिहावली गांव के समीप पहुंची। इसी दौरान गवां की ओर से आ रही कैंटर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा कैंटर का पहिया निकलने के दौरान हुआ। जिससे कैंटर भी सड़क पर पलट गई। हादसे में सर्वेश की मौके पर मौत हो गई। उनका बेटा अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया जबकि घायल को प्राथमिक उपचार कराने के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन