फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers will start strike after bankers strike

बैंकों की हड़ताल के बाद किसानों ने भी ठोकी ताल

Fri, 01 Jun 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 01 Jun 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
farmers will start strike after bankers strike
चंदौसी में मशाल जुलूस निकालते हड़ताली बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर दूसरे दिन भी जिलेभर की 177 बैंक शाखाओं में से राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं की 83 बैंक शाखाएं हड़ताल के कारण बंद रही। जिससे दूसरे दिन भी लगातार तीन से चार सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन


हालांकि दूसरे दिन निजी व सहकारी बैंक शाखाओं पर भीड़भाड़ का आलम रहा। शाम को हड़ताली कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर फव्वारा चौक पर अपनी मांगों को पूरा किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन



गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। दिनभर खाताधारक जहां-तहां भटकते रहे। अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल 177 बैंक शाखाएं हैं, जिसमें प्रथमा बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंकों सहित 94 शाखाएं खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बैंक शाखाओं में भीड़भ़ाड तो रही लेकिन अधिकांश खाते तो राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं में ही हैं, हड़ताल के कारण उनका कारोबार प्रभावित रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के स्थानीय संयोजक केजी शर्मा व सचिव आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दूसरे दिन भी करीब तीन से चार सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। 


शाम को केजी शर्मा व आलोक दुबे की ही अगुवाई में घंटाघर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा पर बैंक अधिकारी व कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां से हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकाला गया। देर शाम फव्वारा चौक पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पांच सालों में एक बार वेतनवृद्धि होती है, वह भी समय पर नहीं की जा रही है।


भारतीय बैंक संघ द्वारा सिर्फ दो फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है, जिसकी देशभर में निंदा की जा रही है। जबकि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में 23.50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

बैकिंग सुधार के नाम पर सरकारी बैंकों का विलय करके उनका कार्य क्षेत्र सीमित करने की योजना सरकार बना रही है। बड़े उद्योगपतियों को बैकिंग के लाइसेंस देकर खुली छूट दी जा रही है।  



मशाल जुलूस में मुनेंद्रपाल वार्ष्णेय, सुरेशचंद्र अग्रवाल, आकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनोज गोयल, केके अग्रवाल, सुनील, सुशील वार्ष्णेय, नितिन, जसवंत, निर्मल वार्ष्णेय, राजू अंजान, पीके अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आरएस सक्सेना, ललित भटनागर, अजय शर्मा, पारुल गोयल, सुगंध, वीरावती, शीला, रानी, एसके गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ऋषिपाल, एसएन मिश्रा, वीके अग्रवाल, राकेश चौबे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed