फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers shot dead due to irrigation

सिंचाई करने गए किसान को रंजिशन मारी गोली, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
farmers shot dead due to irrigation
संभल के ग्राम मोहम्मद नगर कस्बा में गोली लगने के बाद घायल ओमपाल। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। गांव मोहम्मदनगर कस्बा में गुरुवार की रात को सिंचाई कर रहे किसान को रंजिशन गांव के एक ग्रामीण ने अपने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर गोली मार दी। किसान के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। किसान घायल अवस्था में घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल किसान के भतीजे विनोद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के लिए नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर कस्बा निवासी 42 वर्षीय ओमपाल सिंह गुरुवार की रात खेत पर धान की सिंचाई करने गया था। गुरुवार की रात करीब तीन बजे गांव का शिवचरण अपने तीन साले बिंटू, रोहन, लालाराम के साथ खेत पर पहुंच गया। खेत पर पहुंचते ही शिवचरण के एक साले ने ओमपाल के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली किसान के बाएं कंधे में लगी। गंभीर हालत में घायल किसान शोर मचाते हुए वहां से भाग गया। आरोपियों ने कुछ दूरी तक उसका पीछा किया, लेकिन जाग होने और एक ग्रामीण के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। घर पहुंचते ही किसान बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। कुढ़फतेहगढ़ इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। आसपास के लोगों से जानकारी ली। वहीं, घायल किसान के भतीजे विनोद ने पड़ोसी शिवचरण सिंह, थाना बहजोई क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी आरोपी के साले बिंटू, रोहन, लालाराम के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर रंजिशन गोली मारने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कुढ़फतेहगढ़ ने बताया आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

200 मीटर उल्टे पांव दौड़ा घायल किसान
कुढ़फतेहगढ़। खेत पर सिंचाई कर रहे किसान ने गोली लगने के बाद 200 मीटर उल्टे पांव दौड़कर अपनी जान बचाई थी। आरोपियों ने ओमपाल का पीछा भी किया था, लेकिन जाग होने पर एक अन्य ग्रामीण के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ओमपाल सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर है। घर से करीब 200 मीटर दूर ही उसका नलकूप है। गुरुवार की रात को सिंचाई करते समय पड़ोसी शिवचरण तीन रिश्तेदारों के साथ खेत पर पहुंचा। खेत पर पहुंचते ही एक रिश्तेदार ने किसान पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल किसान ने 200 मीटर तक उल्टे पांव दौड़ लगाई थी।
भूमि का है विवाद, होली पर गाली देने को लेकर हुई थी मारपीट
चंदौसी। घायल किसान के भतीजे विनोद ने बताया कि ओमपाल और शिवचरण के दादा भाई-भाई थे। उन्होंने साझे में कुछ जमीन खरीदी थी। कुछ साल पहले हुई चकबंदी के बाद से उस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। घायल ओमपाल की पत्नी सर्वेश देवी ने बताया कि होली के दिन आरोपी शिवचरण शराब पीकर गाली दे रहा था। उसके पति ने विरोध किया था। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। झगड़े में उसे, उसके पति ओमपाल और जेठ के बेटे विनोद को गंभीर चोटें आईं थीं। इस मामले में भी ओमपाल की ओर से आरोपी शिवचरण व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। आरोपी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर भी रंजिश मान रहे थे।

बाइक से आए थे तीन आरोपी
परिजनों ने बताया कि आरोपी शिवचरण का घर भी नजदीक है। वह छत पर सोया हुुआ था। रात में ही उठकर खेत पर गया था। उधर आरोपी के तीनों साले बाइक से रात में ही सीधे खेत पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed