फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers ready for protest on 26 january

किसान आंदोलन-ट्रैक्टर मार्च की तैयारी में है भाकियू, शासन सतर्क, डीआईजी कर रहे निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
farmers ready for protest on 26 january
संभल/सिंहपुरसानी। दिल्ली के किसान आंदोलन को लेकर संभल जिले में सतर्कता जारी है। शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी डीआईजी गंगानाथ त्रिपाठी जिले में कैंप कर रहे हैं। वहीं भाकियू ने दिल्ली बार्डर पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए गांवों में किसानों से संपर्क किया है।
विज्ञापन

संभल जिले से 100 ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली बार्डर पर कूच की तैयारी में भाकियू के पदाधिकारी जुटे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश शासन की ओर से आए भ्रष्टाचार निवारण संगठन के डीआईजी गंगानाथ त्रिपाठी लखनऊ से संभल आ गए हैं। वह जनपद का भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों से किसान संगठनों की गतिविधियों के बारे में पल-पल की खबर ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो किसानों को दिल्ली के लिए ट्रैक्टर मार्च लेकर जाने से रोका जा सकता है। इस बीच शनिवार को उन्होंने गवां टी प्वाइंट और अनूपशहर होकर दिल्ली जाने वाले मार्ग का दौरा किया। संभल जिले की सीमा पर लगे बैरियर देखे। पुलिस की चेकिंग के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को दिल्ली के साथ-साथ विभिन्न जनपदों में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। किसानों के लिए लाए गए तीनों कानूनों के विषय में किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच भाकियू के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बहजोई के किरारी स्थित अपने गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि किसान 22 से 24 जनवरी के बीच ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। दिल्ली बार्डर पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च होगा। भाकियू के महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि दिल्ली बार्डर में उनके क्षेत्र से 50 ट्रैक्टर ट्राली जाएंगे पर कब जाएंगे, यह नहीं बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed