फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers protest on closure of IFFCO center

इफ्को केंद्र बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest on closure of IFFCO center
चंदौसी। इफ्को केंद्र पर पिछले कई दिनों से डीएपी के लिए किसानों की लाइन लग रही है। किसान तड़के चार बजे से ही केंद्र पर पहुंच लाइन लगा रहे हैं। रविवार को छुट्टी के कारण केंद्र बंद रहा। सोमवार की सुबह किसान केंद्र पर पहुंचे तो नोटिस चस्पा था। नोटिस में केंद्र प्रभारी के ससुर के निधन के कारण सोमवार को केंद्र बंद रहने की सूचना दी। इससे किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि केंद्र के अन्य स्टाफ को खाद बांटना चाहिए।
विज्ञापन

गेहूं बुवाई का समय चल रहा है। किसान खाद लेने के लिए इफ्को केंद्र पर कतारें लगाने को मजबूर हैं। तड़के चार बजे किसान केंद्र पहुंच जाते हैं और दस बजे तक किसानों व महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आती हैं। सोमवार को किसान जब इफ्को केंद्र पहुंचे तो केंद्र के बाहर नोटिस चस्पा था। जिस पर लिखा था कि सोमवार को केंद्र प्रभारी के ससुर के निधन होने के कारण केंद्र बंद रहेगा। इसका बाद किसानों का धैर्य जवाब दे गया और किसानों ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि गेहूं बुवाई का समय चल रहा है। सोमवार को किसी अन्य व्यक्ति अथवा शेष स्टाफ को खाद बांटना चाहिए था। प्रदर्शन करने वालों में मंसूर खां, रामकिशोर, मुंशी लाल, श्रीकांत शर्मा, सुखवीर, रवींद्र, गुरुदेव, सतवीर, छोटे लाल, मनोज, मोर पाल, सूरज पाल, भगवान स्वरूप, दिनेश चंद्र, भोजराज, जसवंत, ब्रजकिशोर, भूरे सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed