फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers must fill their sugarcane area declaration form- DCO

किसान अपने गन्ने के रकबे का घोषणा पत्र अवश्य भरें- डीसीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers must fill their sugarcane area declaration form- DCO
किसान अपने गन्ने के रकबे का घोषणापत्र अवश्य भरें : डीसीओ
विज्ञापन

रजपुरा के गांव फैजपुर में जीपीएस सिस्टम से गन्ना सर्वे का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी/गुन्नौर। गन्ना विभाग और रजपुरा शुगर मिल ने पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना सर्वे गांव फैजपुर में जीपीएस सिस्टम से शुरू कर दिया है। डीसीओ कुलदीप सिंह ने सभी किसानों से कहा कि वे अपने गन्ना रकबे का घोषणा पत्र अवश्य भरें, ताकि गन्ना सट्टा में दिक्कत न हो।
जिले में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का डीसीओ कुलदीप सिंह, शुगर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक एसके त्यागी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डीसीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि जीपीएस सिस्टम से रकबे के सर्वे में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती है। जो किसान ऑनलाइन अपना घोषणा पत्र नहीं भर पाएंगे, उनका सट्टा संचालन नहीं होगा। 30 सितंबर तक नए गन्ना सदस्य बनाए जाएंगे। गन्ना सर्वेक्षण पूरा करने के लिए रजपुरा चीनी मिल ने भी 34 टीमें नियुक्त की है।
विज्ञापन

डीसीओ ने इस मौके पर किसानों को नैनो यूरिया छिड़काव से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। डीसीएम रजपुरा शुगर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्न एसके त्यागी ने बताया कि गन्ने में रेड रॉट बीमारी की शिकायत आ रही है। उन्होंने इसकी रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर एससीडीआई रजपुरा ममता भारती, रजपुर समिति सचिव देशराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed