{"_id":"61a3e07745b0fe712443d4e3","slug":"farmers-had-to-wait-to-get-fertilizer-sambhal-news-mbd4109526106","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को खाद लेने के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को खाद लेने के लिए करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हयातनगर किसान इफको केंद्र पर रविवार को सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लग गई। गोदाम में खाद पर्याप्त मात्रा में है। फिर भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों का आरोप है कि सात कट्टे खाद पर एक लीटर कीटनाशक दवाई दी जा रही है। किसान ने जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह से इसकी शिकायत भी की है। जिला कृषि अधिकारी ने तत्काल कीटनाशक दवाई वापस करने को कहा। साथ ही हिदायत दी कि जिस किसान को जरूरत हो उसको ही कीटनाशक दी जाए। किसानों ने खाद का वितरण करने में देरी करने का आरोप लगाया।
हयातनगर इफको किसान केंद्र से चार कट्टे खाद के लिए थे। उसमें भी आधा लीटर कीटनाशक दवाई दी गई। जबकि उसकी जरूरत नहीं है। इससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। इसको रोकना चाहिए।
ठाकुरदास किसान गांव अतरासी
पिछले तीन दिन से लगातार इफको किसान केंद्र पर खाद लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा है। रविवार की सुबह आठ बजे से खाद लेने के लिए लाइन में लगा, तब कहीं जाकर दोपहर बाद खाद मिला है। उसमें भी कीटनाशक नहीं लेने पर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
जगपाल किसान गांव किरारी
जिले में खाद की खपत को देखते हुए जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजा था। जिसके बाद जिले में 2523 मीट्रिक टन की रैक रविवार को लग गई है। 1664 डीएपी मीट्रिक टन रैक और 659 एनपीके खाद उपलब्ध हो गया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार ही सहकारी समिति, इफको किसान केंद्र और अन्य एजेंसियों को वितरित किया जाएगा।
ओंकार सिंह जिला कृषि अधिकारी संभल
हयातनगर इफको किसान केंद्र पर किसानों को खाद के साथ कीटनाशक दवाई दिए जाने की शिकायत मिली थी, तब तत्काल केंद्र के कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि किसी भी किसान को जबरदस्ती कीटनाशक की दवाई नहीं दी जाएगी। अगर अब शिकायत आती है तो तत्काल कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय, जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अधिकारी, संभल