फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers get enough electricity for irrigation of crops

Sambhal News: फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को मिले पर्याप्त बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers get enough electricity for irrigation of crops
मुरादाबाद। विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति ने कहा कि जिले के अधिकारी बेहतर ढंग से कार्य करें जिसे जनता को महसूस हो सके। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिले के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान विद्युत अधिकारी ने बताया कि किसानों के फसलों की सिंचाई के लिए सात से आठ घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। शहर में 32 सब स्टेशनों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। सीएमओ समिति को बताया कि आयुष्मान कार्ड के मामले में जिले की स्थिति बेहतर है। जिले में सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि कायाकल्प में प्रदेश में जिले की 20 वां स्थान है। फर्नीचर, दिव्यांग शौचालय, बाउंड्रीवाल का कार्य किया गया है। समिति के सभापति ने जोर देकर कहा कि स्कूलों की शिक्षा में अभी और बेहतर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने समिति को अवगत कराया कि अभी तक जिला विकास समन्वयक निगरानी समिति (दिशा) की बैठक दो बार सांसद की अध्यक्षता में चुकी है। प्रभारी मंत्री ने भी बैठक की थी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण सांसद की अध्यक्षता में आरडीएसएस, स्मार्ट सिटी, बिजनेस प्लान योजनाओं की प्रगति, उपभोक्ताओं के समक्ष आनेवाली समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त ने ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर विकास खंड मूंढापांडे में अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कराए जाने के मामले में धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह जिला गन्ना व उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। कोविड काल में भी मुरादाबाद का एक्सपोर्ट बढ़ा था। वृक्षारोपण के मामले में जिले का लक्ष्य 22 लाख 72 हजार था जबकि 23 लाख से अधिक पौधारोपण किया गया है। जिले में 14 गोशालाएं हैं। अभी प्रत्येक विकास खंड में दो दो गोशालाएं बनेगी। समीक्षा बैठक में विधायी समाधिकार समिति सदस्य सुभाष यदुवंश, रजनीकांत माहेश्वरी, वंदना वर्मा, समिति के अनु सचिव सतीश कुमार यादव, समीक्षा अधिकारी मंयक यादव, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री योगेश कुमार, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक, एडीए सचिव मंजूलता, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed