फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers from the land of sambhal

संभल की धरती से किसानों ने भरी हक की हुंकार

Sun, 05 Aug 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sun, 05 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
farmers from the land of sambhal
संभल आदमपुर रोड पर हुई किसान महापंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
किसान महासंघ के तत्वावधान में कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए शुरू हुई किसान अधिकार यात्रा शुक्रवार को शाम संभल जिले में प्रवेश कर गई। यात्रा में शामिल किसानों और देश के विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने शनिवार की दोपहर को संभल की धरती पर संघर्ष की हुंकार भरी। उन्होंने मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। डा. स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक उपज का डेढ़ गुना मूल्य मांगा गया।  
विज्ञापन

संभल स्थित उवैस कोल्ड स्टोरेज के परिसर में शनिवार को दोपहर ढाई बजे किसान महापंचायत शुरू हुई। महापंचायत में भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह, भाकियू एकता पंजाब के अध्यक्ष जगजीत सिंह,  हरियाणा के किसान नेता सुरेश कौंथ, जम्मू कश्मीर के किसान नेता हामिद मलिक ने संबोधित किया। 
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की दुर्दशा चुनाव से पहले भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और किसानों को उपज का डेढ़ गुना दाम दिलाने का वादा किया था पर निभाया नहीं। महापंचायत के दौरान पाकिस्तान से चीनी मंगाने के फैसले पर केंद्र सरकार को घेरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपज का वाजिब मूल्य न मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी जुबैर ने की। संचालन महक सिंह और अमर सिंह देवल ने किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed