Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers disagree with the sugarcane price hike of Rs 30 per quintal.

Sambhal News: 30 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्यवृद्धि से किसान असहमत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers disagree with the sugarcane price hike of Rs 30 per quintal.
संभल। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। इस मूल्य वृद्धि से किसान और किसान संगठनों के पदाधिकारी सहमत नहीं हैं। संगठनों के पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य वृद्धि को नाकाफी बताया है। उनका कहना है कि गन्ना मूल्य वृद्धि किसानों के साथ मजाक है क्योंकि खाद के दाम दोगुने किए गए और सोने के दाम में तीन गुना वृद्धि हो चुकी है। किसानों और किसान संगठनों को उम्मीद थी कि इस बार प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्यवृद्धि की जाएगी और इस वृद्धि से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सरकार ने गन्ना मूल्यवृद्धि की है तो इसे लेकर किसान और किसान संगठनों के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

00000000000

पिछले वर्षों में एनपीके खाद के साथ नैनो थोपकर मूल्य वृद्धि करके दाम दोगुने कर दिए गए। सोने के दाम तीन गुने हो गए। अब 30 रुपये प्रति किलो गन्ना मूल्य बढ़ाया गया है। यह प्रदेश के किसानों के साथ मजाक है।
विज्ञापन

चौधरी संजीव गांधी, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाकियू असली
0000000000
सोने के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो गई है और उर्वरक में लगातार वृद्धि हो रही है। अब जो गन्ना मूल्य वृद्धि करके वाहवाही लूटी जा रही है। इससे किसान खुश नहीं है। मूल्यवृद्धि किसानों के साथ नाइंसाफी है। चौधरी अर्जुन सिंह, युवा जिलाध्यक्ष भाकियू असली
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
30 प्रतिशत बढ़ोतरी खाद, कीटनाशक दवाओं पर हुई है। इसके अनुपात में गन्ना मूल्यवृद्धि 111 रुपये प्रति क्विंटल होना स्वभाविक था। अब जो वृद्धि हुई है वह किसानों के साथ इंसाफ नहीं है। किसान संतुष्ट नहीं हैं। कुलदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन

00000000000
गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि का स्वागत करते हैं। हालांकि गन्ना मूल्य में उक्त वृद्धि नकाफी है। विगत दो वर्षों से सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की। ऐसे में सरकार को कम से कम 100 रुपये क्विंटल मूल्य बढ़ाना चाहिए था। गन्ना उत्पादन में विगत वर्षों की अपेक्षा कीटनाशक उर्वरक और लेवर चार्ज 30 फीसदी बढ़ गए हैं।

शंकर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, भाकियू अराजनैतिक संगठन।
00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed